France vs Morocco FIFA World Cup 2022 रोमांचक मुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच

England vs France FIFA World Cup 2022 : चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना इंग्लैंड से था। फ्रांस ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना मोरक्को से होगा। इसी के साथ क्रोएशिया, अर्जेंटीना, मोरक्को के बाद फ्रांस भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

इंग्लैंड के फीफा वर्ल्ड कप 2022 के चौथे और आखिरी क्वॉर्टर फाइनल में हार के साथ ही सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गईं। ब्राजील को पेनल्टी शूटआउट में रौंदने वाली क्रोएशिया सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंची थी तो अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स का दिल तोड़ा था। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल पर धमाकेदार जीत के साथ मोरक्को ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया तो फ्रांस ने शाही अंदाज में एंट्री मारी है। इस तरह कतर वर्ल्ड कप का चैंपियन मिलने में सिर्फ 3 मैच ही रह गए हैं।

France vs morocco football

फ्रांस ने इस रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, लेकिन 17वें मिनट में फ्रांस के ओरेलियेन चुआमेनी ने बॉक्स के बाहर से गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। इंग्लैंड की टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद वर्ल्ड कप में कभी मैच नहीं जीता है।

78वें मिनट में फ्रांस के ओलिवर जिरूड ने ग्रीजमैन के शानदार पास पर हेडर से गोल दाग एक बार फिर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद 81वें मिनट में फ्रांस के हर्नांडीस ने इंग्लैंड के मेसन माउंट पर फाउल किया। इससे इंग्लैंड को पेनल्टी ऑफर किया गया। हैरी केन फिर से पेनल्टी स्ट्रोक लेने आए, लेकिन इस बार चूक गए और गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। इस तरह इंग्लैंड बराबरी से चूक गया और यहीं से फ्रांस ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली। आठ मिनट का इंजरी टाइम दिया गया, लेकिन इंग्लिश टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इस तरह फ्रांस ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब फ्रांस का सामना सेमीफाइनल में मोरक्को से होगा। वहीं, अर्जेंटीना की टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगी।

फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में किसकी किससे भिड़ंत

  • पहला SF: अर्जेंटीना vs क्रोएशिया, 14 दिसंबर
  • पहला SF: फ्रांस vs मोरक्को, 15 दिसंबर

फ्रांस vs मोरक्को : France vs Morocco Football

फ्रांस ने इंग्लैंड को हराया तो मोरक्को ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सपना तोड़ा। वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी, लेकिन यहां उसके सामने दिग्गजों से भरी फ्रांस होगी। मोरक्को ने सितारों से सजी पुर्तगाल को हराकर फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया।

विश्व कप ट्रॉफी कभी नहीं उठा पाएंगे रोनाल्डो

पुर्तगाल की इस हार के बाद यह लगभग तय हो गया है कि पांच विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब विश्व कप ट्रॉफी कभी नहीं उठा पाएंगे. यह 37 वर्षीय खिलाड़ी संभवत: अपना अंतिम विश्व कप खेल रहा है।

Also, Read More:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *