Google Gemini क्या हैं? इस्तेमाल कैसे करे, पूरी जानकारी

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस मतलब की एआई (AI) एक विज्ञान है। यह कंप्यूटर सिस्टम को इंसानों की तरह सोचने और काम करने में सक्षम बनाता है। इसी तरह चैट एआई हैं, जो एनएलपी और मशीन लर्निंग के उपयोग के माध्यम से मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर मानव जैसी ग्राहक बातचीत का अनुकरण कर सकता है। यह नवीनतम टेक्नोलॉजी हैं। हाल ही में कई चैट बोट लांच हुवे हैं, इसमें से प्रमुख रूप से चैटजीपीटी 3 हैं। इसी को देखते हुवे गूगल ने भी अपनी AI टेक्नोलॉजी जेमिनी (पहले बार्ड) का लॉन्च किया है। इस नई टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने की प्रमुख कारण चैटजीपीटी-3 है, क्योंकि गूगल भी ChatGPT को डायरेक्ट कम्पटीशन देना चाहता है। अब चैटजीपीटी 3 और गूगल जेमिनी में कौन बेहतर हैं ये दूसरे लेख में जानेंगे पर अभी चलिए जानते हैं, गूगल जेमिनी क्या हैं (Google Gemini kya Hain?)

Google bard kya hain

Google AI Gemini क्या है?

गूगल जेमिनी एक conversational generative artificial intelligence चैटबॉट है, मतलब कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक का उपयोग किया गया है। जिसे Google द्वारा विकसित किया गया है। यह एक बड़े भाषा मॉडल पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि इसे पाठ और कोड के विशाल डेटासेट पर प्रशिक्षित किया गया है। इस चैटबॉट का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के सवालों के उत्तर प्रदान करना है जब वे इंटरनेट से कनेक्ट होते हैं। जेमिनी अभी भी विकास के अधीन है, लेकिन यह कई प्रकार के कार्यों को करने में सक्षम है। Google Gemini के साथ 40 नई भाषाओं में बातचीत कर सकते हैं।

Google AI Gemini काम कैसे करता हैं ?

सभी चैट बोट के काम करने तरीका अलग होता हैं। जैसा उसके अंदर स्क्रिप्ट और डाटा डाला गया हैं, उसी तरह से वह जवाब देता हैं। लेकिन गूगल जेमिनी आपके सवालों का सटीक जानकारी देने के लिए अपने डाटा बेस का इस्तेमाल करता हैं। जितने भी साइट गूगल में इंडेक्स हैं, उसमे प्रॉसेसिंग करके सटीक उत्तर को आपके सवालों का जवाब देता हैं। गूगल जेमिनी में LaMDA टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया हैं। इसलिए गूगल चैट बोट दूसरे चैटबॉट की तरह ही यूजर से चैट कर सकता है। यूजर द्वारा किसी भी सवाल को पूछने पर जेमिनी से जवाब पाए जा सकते हैं। जेमिनी यूजर के लिए सवालों के जवाब गूगल सर्च इंजन की मदद और कई मौकों पर खुद से भी तैयार कर देता है।

गूगल जेमिनी से आप क्या-क्या कर सकते हैं?

गूगल जेमिनी का इस्तेमाल लेख, ब्लॉग पोस्ट, कहानियां, कविताएं, स्क्रिप्ट और कोड सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री उत्पन्न करने के लिए किया जा सकता है। इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया हैं, जिसमे भाषा का अनुवाद भी कर सकते हैं। यह लेखकों, कलाकारों और अन्य रचनात्मक पेशेवरों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें नए विचार और सामग्री उत्पन्न करने की आवश्यकता है।

गूगल जेमिनी वॉयस कमांड का भी सपोर्ट करता है, जिससे जब आप कीबोर्ड या माउस के पास नहीं होते हैं तब भी इसका उपयोग करना आसान हो जाता है। वॉइस कमांड का उपयोग करने के लिए, बस “हे बार्ड” कहें, उसके बाद अपना कमांड दें।

गूगल जेमिनी का इस्तेमाल कैसे करे?

Google Gemini का उपयोग करने के लिए, आपको पहले Google Gemini की वेबसाइट पर जाना होगा।

  • सबसे पहले गूगल पर सर्च करे ‘google Gemini’
  • अब जो सबसे पहली वेबसाइट आएगी उसमे एंटर करे।
  • यहाँ आपको TRY Gemini के बटन पे क्लिक करना होगा।
  • इससे आपको एक नई चैट विंडो खुलेगी। अब बॉक्स में अपना सवाल डाले और सर्च करे।
  • कुछ सेकंड में आपका जवाब रेडी हैं।

यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं कि आप Google Gemini का उपयोग कैसे कर सकते हैं:

  • आप जेमिनी से किसी विषय पर जानकारी पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप जेमिनी से पूछ सकते हैं कि “फ्रांस की राजधानी क्या है?” या “पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?”
  • आप जेमिनी से एक रचनात्मक पाठ प्रारूप उत्पन्न करने के लिए कह सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप बार्ड से एक कविता, एक कहानी, या एक कोड स्क्रिप्ट उत्पन्न करने के लिए कह सकते हैं।

हालाँकि जेमिनी अभी भी विकास के अधीन है, इसलिए यह हमेशा सही उत्तर नहीं दे सकता है। हालांकि, यह अक्सर जानकारीपूर्ण और रचनात्मक प्रतिक्रियाएं प्रदान करने में सक्षम होता है।

गूगल जेमिनी के फायदे

Google Gemini एक शक्तिशाली उपकरण है। इसका इस्तेमाल करके लाभ उठा सकते हैं। इसके फायदे कुछ इस प्रकार हैं :-

  • पुराने जमाने के अजीब बॉट्स के विपरीत, इन आधुनिक एआई-आधारित चैटर्स में कुछ बेहतरीन विशेषताएं हैं, जो उन्हें एक वास्तविक इंसान की तरह बातचीत को अंत तक जारी रखने की अनुमति देती हैं।
  • गूगल जेमिनी चैट बोट का इस्तेमाल करके अपनी भाषा कौशल में सुधार कर सकते हैं।
  • अगर आप डेवलपिंग से जुड़े हैं तो code generate करने के लिए जेमिनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कहानी, निबंध और लेख तैयार कर सकते हैं।
  • पेचीदा होमवर्क प्रश्न हो या किसी रेसिपी में मदद हो। और वे यह काम बहुत तेजी से कर सकते हैं।
  • Google Gemini में उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस होने का लाभ भी है, जिससे इसे उपयोग करना और समझना आसान हो जाता है।

गूगल जेमिनी के नुक्सान

अपनी उन्नत क्षमता के बावजूद, Google Gemini में खामियाँ और सीमाएँ हैं, जैसे –

  • गूगल जेमिनी एक भाषा मॉडल है जिसका उपयोग कई तरह के कार्यों के लिए किया जा सकता है। यह कभी कभी गलत जानकारी दे सकता हैं। इसकी सीमाओं में से एक यह है कि यह प्रदान की गई जानकारी के स्रोत का हवाला या लिंक प्रदान नहीं करता है। यह Google Gemini के सबसे बड़े नुकसानों में से एक है।

 

Also, Read More:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *