MX TakaTak में वीडियो कैसे बनाये MX TakaTak me Video kaise Banaye

अभी के समय shorts वीडियो का अलग ही क्रेज हैं। कई ऐसे प्लेटफार्म हैं, जहां पर आप shorts video शेयर कर सकते हैं और साथ ही पैसा कमा सकते हैं। इन्ही में एक MX TakaTak app हैं जो भारत में काफी पॉपुलर हैं। यह app गूगल प्ले स्टोर पर 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हुवा हैं। MX TakaTak एक ऐसी free Short Video और Social Platform है जिसका इस्तमाल कर आप short entertainment videos देख और share कर सकते हैं। इस app को MX Player के द्वारा launch किया गया है। अगर आप भी MX TakaTakपर shorts video शेयर करना चाहते हैं और पैसा कमाना चाहते हैं तो, आइये जाने step by step गाइड..

सबसे पहले जानते हैं MX TakaTak हैं क्या? MX TakaTak Kya Hain

जब से भारत सरकार द्वारा Chinese App को ban किया गया है, तब से ख़ास कर TikTok Users नए TikTok Alternatives की तलाश कर रहे थे। ऐसे में MX TakaTak लांच हुवा और TikTok की कमी पूरी की। MX TakaTak यह एक भारतीय shorts video sharing App है जिसे खास करके भारतीय लोगों के लिए बनाया गया है। MX TakaTak App को MXP Media India नामक एक भारतीय कंपनी द्वारा बनाया गया है। इस कंपनी के और भी app हैं, जैसे MX Player। इस ऍप का सर्वर भी इंडिया में ही स्थित है। इसलिए आपको प्राइवेसी को लेकर चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

MX TakaTak App का इस्तमाल कैसे करें? How to Use MX TakaTak in Hindi

MX TakaTak का इस्तेमाल shorts video sharing के लिए किया जाता हैं। इसके लिए, सबसे पहले इस app को download करना होगा. फिर आपको इसमें अपनी एक account बनानी होगी। इसके बाद आप इसमें video upload कर सकते हैं अपनी talent video, funny video, acting video, gaming video और अनेक प्रकार के videos. यह app बहुत से भाषाओं को support करती है जैसे की Hindi, Telugu, Tamil, Kannada, Malayalam, Bengali, Gujarati, Marathi, Punjabi और English.

इसके अलावा भी इस App में कई सारे कमाल के फीचर्स उपलब्ध है आइए जानते है उन फीचर्स के बारे में।

MX TakaTak के फीचर – MX TakaTak Feature in Hindi

1. Trending India hot videos: यहाँ पर आप सभी trending hot, funny, amazing videos Browse कर सकते हैं केवल एक swipe में।

2. Nearby and Follow: आप अपने नजदीक में शेयर किया गया वीडियो देख सकते हैं साथ आप किसी को फॉलो करके उसका वीडियो देख सकते हैं।

3. Save और share status: यहाँ पर आपको काफी मजेदार वीडियो स्टेटस भी मिलते है जिन्हे आप अपने डिवाइस में डाउनलोड/सेव भी कर सकते है साथ ही Up to 10,000 status videos share करने के लिए।

3. Shoot और edit: Users बहुत ही आसानी से record कर सकते हैं उनके creative side को, वहीँ उन्हें edit कर बहुत बेहतरीन भी बनाकर share कर सकते हैं।

4. Beauty Cam: MX TakaTak में आपको कई सारे शानदार ब्यूटी इफ़ेक्ट और फिल्टर्स मिलते है जिनकी सहायता से आप क्वालिटी शार्ट वीडियोस बना सकते है।

5. Video Editor: यहाँ पर आप वीडियोस को एडिट भी कर सकते है जैसे वीडियो ट्रिम्मिंग, टाइम एडजस्टिंग, इफेक्ट्स, दो वीडियोस को जोड़ सकते है और म्यूजिक भी ऐड कर सकते है।

6. Photo Editor: यहाँ पर आपको फोटो एडिटिंग का भी फीचर दिया हुआ है जिसके सहयता से आपने क्लिक किये हुए फोटो को आसानी से एडिट कर सकते है।

7. Music Library: यहाँ पर आपको एक music library भी मिलती है जिसमें की fresh editor’s picks आपको दिख जाएँगी। यह बिलकुल फ्री हैं, जिसे आप अपने वीडियो में इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. Duet Video : यहां पर आप दूसरे यूजर के वीडियो के साथ Duet कर सकते हैं। मतलब आप किसी के वीडियो साथ अपना वीडियो जोड़ कर शेयर कर सकते हैं।

MX TakaTak में वीडियो कैसे बनाये – MX TakaTak me Video kaise Banaye

अब जानते हैं MX TakaTak में वीडियो कैसे बनाये और उसे अपलोड कैसे करे :-

Step 1. सबसे पहले MX TakaTak app खोलना होगा।

Step 2. अगर आपने MX TakaTak में अकाउंट नहीं बनाया हैं तो सबसे पहले अकाउंट बनाये और अकाउंट बना हुवा हैं तो लॉगिन करे।

Step 3. अब इस ऍप के निचे वाले नेविगेशन में “+” plus वाले आइकॉन पर क्लिक।

Step 4. जैसे की आप Plus पर click करते हैं तब आपके सामने तीन विकल्प दिखाई पड़ते हैं। जिसमे – Effects , Record , Album.

Step 5. अगर आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो रेड बटन (record) पर क्लिक करे या पहले से रिकॉर्ड वीडियो को शेयर करना चाहते हैं तो album में जाकर वीडियो चुने और next पर क्लिक करे।

Step 6. यहां पर वीडियो एडिट करने के लिए और इफेक्ट्स डालने आपको बहुत से ऑप्शन मिलेंगे। एडिट करने के बाद next में क्लिक करे।

Step 7. अब यहां वीडियो का Title और description डालना हैं। साथ ही #Hashtags लगा सकते हैं। इसके निचे post और draft का ऑप्शन मिलेगा। अगर आपको पोस्ट करना हैं पोस्ट में क्लिक करे और बाद में post करना हैं draft में क्लिक करे। बस हो गया।

इस तरह से आप MX TakaTak में वीडियो शेयर (MX TakaTak me Video kaise Upload kare?) कर सकते हैं, अगर सवाल हो तो निचे कमेंट में पूछे।

Also, Read More:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *