YouTube Shortsपर Video कैसे बनाते हैं – Youtube Shorts Par Video Kaise Banaye

YouTube एक पॉपुलर वीडियो होस्टिंग साइट हैं। अभी के समय हर किसी के मोबाइल पर YouTube होता ही हैं। जिसमे करोड़ो यूजर हर रोज वीडियो देखते हैं। आप भी अपना YouTube Channel बना कर यहां पैसा कमा सकते हैं। अभी हाल ही में यूट्यूब पर एक नया feature आया है, जिसका नाम हैं YouTube Shorts। इसमें मैक्सिमम 60 सेकंड तक का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसमें भी आप वीडियो अपलोड करके अच्छा-खासा earn कर सकते हैं। तो आइये जाने youtube shorts par video kaise banaye

Youtube Shorts Par Video Kaise Banaye

Youtube Shorts क्या है ? – What is YouTube Shorts in Hindi

Youtube Shorts से पहले TikTok, Instagram ने भी अपना शार्ट वीडियो (Insta Real ) का feature लांच किया था। ये भी अपने जगह पर हिट हैं। इसी को देखते हुवे यूट्यूब ने यूट्यूब शॉर्ट्स के नाम से यह फीचर लांच किया हैं। Youtube ने यूट्यूब शॉर्ट्स Officially 15 September 2020 को भारत में launch किया था। यह यूट्यूब का beta version हैं। आने वाले समय में यह shorts वीडियो का नंबर ओने प्लेटफार्म होगा।

YouTube Shorts की मदद से, आप subscribers बढ़ा सकते हैं। इसके लिए, सिर्फ़ एक स्मार्टफ़ोन और YouTube ऐप्लिकेशन में Shorts कैमरे की ज़रूरत है। YouTube के Shorts बनाने वाले टूल की मदद से, आप आसानी से छोटे वीडियो बना सकते हैं। ये वीडियो ज़्यादा से ज़्यादा 60 सेकंड के बन सकते हैं। इस टूल में, मल्टी सेगमेंट कैमरे की सुविधा और एडिटिंग के भी ऑप्शन मिलती है। इसमें आपको music add करने का ऑप्शन भी मिलता है। आपको इनकी Music library में लेटेस्ट म्यूजिक मिल जायँगे।

1). YouTube में शार्ट वीडियो बनाने के लिए आपके पास एक google email id होने चाहिए। अगर नहीं हैं तो सबसे पहले अपना email id गूगल के gmail में बनाये।

2). इसके बाद आपको YouTube पर एक channel बनाना होगा। channel बनाने के लिए youtube.com पर जाएँ और अपने email id से लॉगिन करे।

YouTube Shorts वीडियो कैसे बनाएं? – How to Make Youtube Shorts in Hindi

चलिए जानते हैं वो क्या Steps हैं जिसका पालन कर आप अपने YouTube App पर Shorts के videos बना सकते हैं।

1). सबसे पहले अपने फ़ोन में Youtube Application को Open करे। बस ध्यान दें की आपके Phone पर YouTube की latest version होनी चाहिए।

2). अब यूट्यूब app के बिच (center) में Plus button (+) पर Tap करें। फिर वहीँ select करें Create a short।

3). क्लिक करने के बाद आपके सामने शॉर्ट्स के सभी feature खुल गए होँगे। अब आप अपने Video की शुरुवात कर सकते हैं और एक बार आपने उसे record कर लिया फिर आप उसमें जरुरी editing भी कर सकते हैं।

4). YouTube Shorts record करने के लिए बिच वाला red circle box को दबा कर रखे, वीडियो रिकॉर्ड होने लगेगा। ऊपर 15 second और 60 second में बदल सकते हैं। बस जो 15 लिखा हुवा हैं, उसे दबाये। आप जितना second का वीडियो बनाना चाहते हैं, उसे चुने। आप camera के option में click करके camera भी चेंज कर सकते हैं।

5). अगर आप पहले से रिकॉर्ड वीडियो अपलोड करना चाहते हैं तो red circle box के लेफ्ट साइड में अपलोड का ऑप्शन होगा। उसमे क्लिक करके वीडियो चुने और अपलोड करे।

6). रिकाॅर्ड की गई पिछली वीडियो क्लिप को हटाने के लिए, पहले जैसा करें  पर टैप करें. उस वीडियो को वापस जोड़ने के लिए, फिर से करें  पर टैप करें।

7). अब next पर क्लिक करे, निचे editing के लिए sound, text, Timeline, और filter का ऑप्शन आएगा। इन option से अपना वीडियो एडिट कर सकते हैं। उसके बाद next में click करे।

8). अब आपको video का title और description डालना हैं। इसके बाद Audience सेलेक्ट करे। और अपलोड कर दे। बस हो गया।

Audience – पहले option में आपसे पूछेगा , क्या यह वीडियो बच्चो के लिए है। अगर आपकी video बच्चो के लिए है तो yes सेलेक्ट करे नहीं तो No सेलेक्ट करे।

YouTube shorts के Feature – YouTube Shorts ke Feature kya hain?

  1. Add Music – इस Feature में आप अपनी वीडियो के साथ Latest Music Add कर सकते है। यह बिलकुल फ्री हैं।
  2. Camera Option – shorts में आपको ,कैमरा के 2 options मिलते है। front camera और back camera.
  3. Timer – Timer के माध्यम से आप अपनी वीडियो की recording कितने समय बाद शुरू करना चाहते है वह Adjust कर सकते है।
  4. Speed – Speed के माध्यम से आप अपनी वीडियो की स्पीड को increase और decrease कर सकते है।
  5. Filter – अपने वीडियो को फ़िल्टर कर सकते हैं।

YouTube Shorts को रैंक कैसे कराये – YouTube Shorts video ka Views Kaise Badhaye

अपने वीडियो को रैंक करने के लिए hashtag #Shorts वो भी Videos की title या description में डाले। इससे वीडियो जल्दी रैंक होता हैं और व्यूज मिलते हैं।

Also, Read more:- 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *