भारत के टॉप 10 बेस्ट ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स

Top 10 Best Online Shopping Sites List In India / आज का समय बहुत फ़ास्ट हो गया हैं और ऐसे व्यस्त भरी जीवन में समय बहुत मायने रखता हैं। हर कोई समय बचाना चाहता हैं। लेकिन कुछ ऐसे जरुरी काम होते हैं जिसे करना बहुत जरुरी होता हैं। जैसे की खरीदारी, मतलब की घर के और अपने जरुरत के सामान खरीदना। ऐसे में लोगो को बाजार, मॉल आदि जाना पड़ता हैं। लेकिन अब ज़माना बहुत आगे निकल चूका हैं। लोग घर बैठे भी खरीदारी कर सकते हैं। जिसे हम ऑनलाइन शॉपिंग कहते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग के 10 सबसे बड़ी साइट - List of Top 10 Online Best Shopping Sites in India in Hindi

ऑनलाइन शॉपिंग करने से हमें पैसे और समय दोनों का बचत होता हैं। हालाँकि ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले लोगो को कुछ जानकारियां जरूर रखनी चाहिए, जिससे खरीदारी करने के बाद कोई परेशानी ना हो।

ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुक्सान – Online Shopping Advantages and Disadvantages in Hindi

फायदा  (Shopping Site Advantage) –

ऑनलाइन शॉपिंग करने से हमें सबसे बड़ा फायदा होता हैं वो हे समय का। हम आराम से घर बैठे कंप्यूटर, मोबाइल से शॉपिंग कर सकते हैं। इसके लिए हमें कही बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ती हैं। दूसरा फायदा हैं की पैसा भी कम लगता हैं। क्यूंकि थर्ड पार्टी का चार्ज कम हो जाता हैं। इसके आलावा हमें बहुत सारे कूपन और डिस्काउंट मिलते हैं।

नुक्सान (Shopping Site Disadvantage) –

कई बार हमें ऑनलाइन शॉपिंग करने पर नुक्सान भी होता हैं। अगर सही जानकारी न हो तो ज्यादा पैसे भी चुकाने पड़ते हैं। इसके आलावा जो प्रोडक्ट हमें स्क्रीन पर दिखाया जाता हैं उसे मांगने के बाद कोई और प्रोडक्ट निकलता हैं। साथ कई बार क्वालिटी भी लो मिलती हैं। इसलिए जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करे तो उसका कस्टमर रिव्यु देख ले।

ऑनलाइन शॉपिंग के 10 सबसे बड़ी साइट – List of Top 10 Online Best Shopping Sites in India in Hindi

1) Flipkart.com   

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फ्लिपकार्ट का हैं। यह भारत के सबसे पॉपुलर साइट हैं। इसमें घरेलु लगभग सभी प्रकार के सामान मिल जायेंगे साथ इलेक्ट्रॉनिक, कपडे अदि भी बेहद सस्ते दामों में मिलते हैं। इसे हाल ही में वालमार्ट ने ख़रीदा हैं जो की एक अमेरिकी कंपनी हैं। फ्लिपकार्ट डिलेवरी नेटवर्क अच्छा हैं। भारत में लगभग सभी जगह पर आराम से इसका सामान पहुँच जाता हैं।

2) Amazon.com 

दूसरे नंबर पर अमेज़न का नाम हैं। यह फ्लिपकार्ट के टक्कर में हैं। हालाँकि इंटरनेशनल लेवल पर अमेज़न फ्लिपकार्ट से आगे हैं, पर भारत में फ्लिपकार्ट अमेज़न से आगे हैं। यहां भी समय-समय पर कई डिस्काउंट मिलते रहते हैं। इसका कस्टमर रिव्यु भी अच्छा हैं।

3) SnapDeal.com 

स्नैपडील एक भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग साइट हैं। इसे 2010 में कुणाल बहल और रोहित बंसल ने शुरुवात की थी। आज के समय में स्नैपडील अच्छा खासा पॉपुलर हैं भारत में। इस साइट पे बहुत ही सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध हैं। अगर आप सस्ते में शॉपिंग करना चाहते हैं तो इस साइट को आजमा सकते हैं।

4) Meesho.com

चौथे नंबर पर मीशो का नंबर हैं। मीशो का शुरुवात Vidit Aatrey और उसके दोस्तों Sanjeev Barnwal द्वारा की गयी थी। यहां पर फुटवियर, फैशन एक्सेसरीज, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फ्रेग्रन्सेस, होम एक्सेसरीज और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स सस्ते दामों मिलते हैं।

5) Myntra.com

मिंत्रा भी एक फैशन E कॉमर्स कंपनी हैं, जिसका हेड ऑफिस बंगलुरु में हैं। यहां पर सबसे पॉपुलर गिफ्ट आइटम हैं। इस साइट को सबसे ज्यादा पसंद महिलाये करते हैं, क्यूंकि महलियो के लिए लगभग सभी सामान यहाँ उपलब्ध हैं।

6) ShopClues.com

शोप्क्लूस एक भारतीय इ-कॉमर्स साईट है जिसकी संस्थापक राधिका अग्रवाल हैं। इसकी सफ़र 2011 में हुई है। शॉपक्लूस भी भारत में अच्छा कस्टमर बनाये हैं। महँगी सामानो के साथ सस्ती सामान भी यहां उपलब्ध हैं। इस साईट पर सस्ती और कम गुणवत्ता चीजें ज्यादातर पाई जाती हैं। ये साईट अपनी डिस्काउंट आदत के लिए भी काफी जानी जाती है।

7) Paytm Mall.com

आज के समय में Paytm को लगभग सभी लोग जानते हैं। यह डिजिटल पेमेंट्स सिस्टम उपलब्ध करता हैं। पर Paytm का ऑनलाइन शॉपिंग साइट भी जिसे Paytm मॉल के नाम से जाना जाता हैं। यह भारत के सबसे तेज़ उभरते हुवे ऑनलाइन शॉपिंग साइट हैं। यहाँ पर सस्ते दामों के आलावा हर प्रोडक्ट पर कैशबैक उपलब्ध हैं। आपको इसमें एक बार जरूर तरय करनी चाहिए।

8) Ajio.com 

Ajio भारत में पॉपुलर ऑनलाइन शॉपिंग साइट हैं। यहाँ पर भी सस्ते दामों में सामान मिलता हैं। जैसा की नाम से पता चलता हैं यहां घरेलु सामान खरीदना ज्यादा फायदेमंद हैं।

9) Voonik.Com

वूनिक महिलाओं के लिए सबसे बढ़िया ऑनलाइन शॉपिंग साईट हैं। वूनिक पर आपको प्रायः महिलाओं की जरूरतों की चीजें ऑनलाइन खरीद के लिए मिलेगी। यहां बाकि साइट्स के मुकाबले काफी ज्यादा उत्पादन विभिधता मिल रही है।

10). infibeam.com

इन्फिबीम ने भी भारत में मार्किट बनाया हैं। यहाँ पर बुक और इलेक्ट्रॉनिक सामान ज्यादा बिकते हैं। यह भारत के पॉपुलर साइटों में एक हैं।

इसके अलावे भी बहुत से इंडियन शॉपिंग साइट हैं, जैसे- Tataclick, Logpri आदि.. जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं।


और अधिक लेख –

I hope these “List of Top 10 Online Best Shopping Sites in India in Hindi” will like you. then please like our facebook page & share on whatsapp.

One Reply to “भारत के टॉप 10 बेस्ट ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *